प्याज से ऐसे कम कर सकते हैं शरीर की चर्बी

प्याज से ऐसे कम कर सकते हैं शरीर की चर्बी

सेहतराग टीम

आज के समय में वजन की समस्या अधिकतर लोगों को परेशान कर रही है। हर वर्ग के लोग बढ़ते वजन की वजह से कई तरह की समस्याएं झेल रहे हैं। ऐसे में लोग अपना वजन कैसे कम करें ये बड़ा सवाल है। तो आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्या खाएं और पीएं जिससे वजन कम होगा। आपको बता दें कि कई लोग वजन कम करने के लिए घंटों जिम जाते हैं उसके बावजूद भी उनका वजन कम नहीं होता है। ऐसी स्थिति में अगर हम रोजाना प्याज का जूस पीए तो हम वजन जल्दी कम कर सकते हैं।

पढ़ें- किसी भी वजह से शुरू हो जाए कान में दर्द, राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

जानें कैसे प्याज वजन घटाने में करता है मदद

प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनॉइड होता है। ये शरीर के अलग अलग हिस्सों में वसा को जमा होने से रोकने का काम करता है। जिससे कि वजन अपने आप कंट्रोल होता है। वजन कम करने के लिए प्याज का कच्चा सेवन करना लाभकारी होता है। इसके लिए आप चाहे तो इसे खाने के साथ सलाद के रूप में खाएं या फिर इसका रस निकालकर पिएं। दोनों तरह से ये आपके वजन को कम करने में असरदार है। 

वजन घटाने के लिए तीन तरह से कर सकते हैं प्याज का इस्तेमाल

प्याज का रस

सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के अलावा प्याज का रस आपके वजन को भी नियंत्रित करने में कारगर है। प्याज का रस निकालने के लिए आप प्याज के कुछ टुकड़े लें और उसे मिक्सी में डालकर पीस लें। इसके बाद किसी कपड़े की सहायता से इसे निचोड़कर इसका रस निकाल लें। आप चाहे तो प्याज के रस को सादा पिएं या फिर इसमें सेंधा नमक या फिर नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं। कुछ दिनों में ही आपको असर दिखने लगेगा।

पी सकते हैं सूप भी

प्याज के रस के अलावा आप इसका सूप बनाकर भी पी सकते हैं। सूप को बनाने के सबसे पहले एक बर्तन में चार कप पानी डालें। इस पानी में प्याज के टुकड़ों को उबाल लें। अगर आप इसमें कुछ और मिलाना चाहते हैं तो सब्जियों के कुछ टुकड़ें मिला सकते हैं। इसके बाद इसे छानकर इसमें काला नमक डालकर पी लें। इसका सेवन करने से आपको वजन घटने में मदद मिलेगी। 

खा सकते हैं कच्चा प्याज भी

कच्चा प्याज भी आपके वजन को घटाने में मददगार है। इसे आप खाने के साथ सलाद के तौर पर खा सकते हैं। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट ज्यादा होते हैं जो वजन को कम करने में असरदार हैं।

इसे भी पढ़ें-

मोच आ जाए तो कच्ची रोटी से पाएं दर्द से राहत, जानें कैसे?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।